Showing posts with label मानव जीवन और वास्तविक्ता. Show all posts
Showing posts with label मानव जीवन और वास्तविक्ता. Show all posts

Monday, June 10, 2019

मानव जीवन की वास्तविकता और हमारी दोस्ती /

हमारे मानव जीवन की  वास्तविकता  है  की हम एक सामाजिक प्राणी  है /  समाज परिवारों  का  एक समूह होता  है / हमारे  पारिवारिक रिस्तों  के  बाद अगर किसी  रिस्ते  का  स्थान आता  है  तो  वह है  दोस्ती  का  रिस्ता /
वैसे  तो  मानव जीवन की  वास्तविकता  हमें  प्रत्येक इंसान, प्रत्येक जीव व हर वस्तु  से  दोस्ती  का  पाठ पढ़ाती  है  परंतु  कुछ इंसान या  जीव भावनाओं  और विचारों  के  सहारे  हमारे  दिल में  उतर जाते  है  और दोस्ती  के  पवित्र  रिस्ते  में  बंध कर हमारे  सच्चे  दोस्त  बनजाते  है /
सच्चे  दोस्त, सार्थक मानव जीवन की  राह के  वास्तविक पथप्रदर्शक की  श्रेणी  मे  आते  है, जो  समय समय पर हमारे   जीवन की  वास्तविकता  से  हमें  अवगत कराते  रहते  है / सच्चे  दोस्तों  के  प्रभाव से  हमारे  जीवन में  सकारात्मक ऊर्जा  के  प्रवाह द्वारा  हमारे  शरीर मे  मानसिक बल,शारीरिक बल,अद्यत्मिक बल अर्थात हमारे  सम्पूर्ण  आत्मबल का  विकाश होता  है /
किसी  इन्सान की  गरीबी  हमारे  भगवान की  देन नहीं,  हमारे  अपने  समाज द्वारा  उस इन्सान को  दिया  गया  एक बदसूरत तोहफा  होता  है / मानव जीवन की  वास्तविकता  के  आधार पर वो  इन्सान बहुत खुश किस्मत होता  है,  जिसके  दोस्तों  की  लिस्ट  में  गरीब दोस्त  ही  होते  हैं  या  गरीब दोस्तों  की  संख्या  अधिक होती  है / गरीब दोस्तों  की  निकटता  या  दोस्ती  हमें  विवश कर देती  है  उनके  जीवन को  भलीभाँति  समझने  के  लिए, किस प्रकार विपरीत  परिस्थितियों  में  भी  एक  गरीब  दोस्त  या  इन्सान अपने  परिवार  के  साथसाथ अपने  दोस्तों  अपने  समाज और  अपने  आप  को  भी  खुश रखते  हुये  नैतिकता  के  साथ  संतुस्ट  जीवन जीता  है /
अत: इस प्रकार महसूस करते  ही  हमारे  जीवन  में  स्वत:  सकारात्मक  ऊर्जा  के  प्रवेश  करने  से  हमारा  सम्पूर्ण  आत्मबल या  आत्मविश्वास  स्वाभाविक  रूप  से  चरम  पर  पहुँच जाता  है,  और  हम  जीवन के  प्रत्येक  पहलू  में  उस  चमत्कारिक आत्मबल के  द्वारा  सार्थक  सफलता  प्राप्त  करते  हुये  नैतिक, सार्थक व  संतुस्ट  जीवन  जी  सकते  है, और साथही  हमारे  समाज ने  जो  उन्हें  गरीबी रूपी  कुरूप  तोहफा  दिया  है  उसका  प्रायश्चित  कर  अपने  जीवन  से  पूर्ण  संतुष्ठी  प्राप्त  कर  सकते  है /
इसप्रकार  दोस्तों  हम समझ सकते  हैं, और  हमारा  इतिहास भी  गवाह  है  कि  गरीब  दोस्त  और  उनकी  दोस्ती  हमारे  मानव  जीवन  की  वास्तविकता  के  कितने  करीब होती  है /

धन्यवाद

Friday, September 14, 2018

हमारा बचपन और जीवन की वास्तविक्ता का सम्बन्ध,जानें

     दोस्तों हम सब आज भी बचपन को याद कर कितना रोमांचित हो उठते हैं।उन दिनों की याद आते ही हम अपने बचपन में खो जाते हैं।कितने खुशनुमा दिन थे वो,न कोई फिकर,न कोई चिंता,न कोई टेंशन,न कोई डर,न कोई भय आदि ऐसा कुछ भी तो बचपन में नहीं था। अहसास तो तब भी था, पर वो खुशिओं का अहसास था सुख का अहसास था- मां की गोद में लोरी सुनते हुए सो जानें का अहसास,बाप की उंगलियों को पकड़ कर चलना सीखने का अहसास,मां बाप की प्यार भरी डांट का अहसास, भाई,बहन, दोस्तों के साथ खेलनें का अहसास आदि इतना ही नही, जुगनू,तितलियों के पीछे दौड़नें की खुशी,बरसात में कागज की नाव बना कर पानी में तैराने की खुशी,चॉकलेट की खुशी , खिलौनों की खुशी,मेला जाने की खुशी,त्योहारों,ब्याह शादी आदि में नए कपड़े पहनने,मिठाइयां खाने व धूम मचाने की खुशी।हमारी मीठी नींद भी खुशिओं के सपनों से भरी होती थी। बचपन को दुख का अहसास ही नही था।
     दोस्तों जैसे-जैसे हमारा बचपन बीतता जाता है वैसे-वैसे हमारे बचपन की खुशियां हमसे दूर होती चली जाती हैं।और जुम्मेदारियों के साथ-साथ हमारे जीवन में चिंता,फ़िक्र और टेंसन बहुत सारी मुशीबतों का बढ़ना आरम्भ हो जाता है।हम शांति व सकून का अहसास ठीक से समझ भी नही पाते हैं और यह हमसे हमारे जीवन से दूर जाने के लिए मचलनें लगता है।
     उम्र के साथ जुम्मेदारियों का बढ़ना तो हमारे जीवन की वास्तविकता है, पर दोस्तों उम्र और जुम्मेदारियों के साथ चिंता,फिक्र,अशांति आदि का बढ़ना अगर हम अपने जीवन की वास्तविक्ता मान लेंगें तो यह हमारी नकारात्मक सोंच होगी।जरा सोचिए कि- क्या हम जुम्मेदारियों से मुहँ मोड़कर जीवन में कभी शांति व सकून प्राप्त कर सकते हैं? मानव जीवन की जुम्मेदारियां,उसके 'सार्थक जीवन' के पथ पर हमेशा मददगार साबित होती हैं।
     सच तो यह है दोस्तों कि हमारा मानव जीवन एक वास्तविक्ता है।हमारे जन्म के साथ हमारी वास्तविकताएं भी जन्म लेतीं हैं और हम उन्हीं वास्तविकताओं के साथ जीना आरम्भ करते हैं।हमारा बचपन वास्तविकताओं के बिल्कुल करीब होता है।परिणाम स्वरूप बचपन में चिंता,फिक्र,टेंसन, अशांति आदि का कोई स्थान नही होता है। यहाँ तक कि दुख आदि के अहसास तक को हमारा बचपन महसूस नही कर पाता है। इसी लिए बचपन को हम सब जीवन का सबसे खुशनुमा पन मानते हैं।
     जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है बचपन का स्थान हमारी जुम्मेदारियाँ लेने लग जाती है।और धीरे-धीरे हमारा बचपन हमसे दूर होने लगता है तथा जुम्मेदारियाँ बढ़नें लगतीं हैं। जुम्मेदारियाँ निभाते-निभाते हम अनजाने में धीरे-धीरे नकारात्मक विचारों से ग्रसित होते जाते हैं जिससे हमारे जीवन की वास्तविकता हमसे दूर होने लगती है और वास्तविक्ता के साथ ही हमारी तमाम खुशियां आदि हमसे दूर चली जाती हैं।
     इस प्रकार दोस्तों हमें अगर बचपन जैसी शांति,सकून, खुशियों आदि का अहसास जीवन भर करना है तो हमें बचपन की तरह सम्पूर्ण जीवन वास्तविक्ता के करीब रहना होगा।

धन्यवाद-

Thursday, September 6, 2018

वास्तविक्ता और हमारा आज का एस सी/एस टी एक्ट (Reality and our today's SC/ST act)

     दोस्तों हम सब एस सी/एस टी एक्ट की सामान्य जानकारी से भलीभांति अवगत हैं।यह एक्ट कब लगाया गया?,क्यों लगाया गया?,उस समय इस एक्ट की क्या आवश्यकता थी?,उस समय इस एक्ट की क्या प्रासंगिकता थी? आदि प्रश्नों के पचड़े में न पड़ते हुए आज वर्तमान में इस एक्ट की प्रासंगिकता क्या है? या आज के समाज में इस एक्ट की वास्तविकता क्या है? पर चर्चा करते हैं।
     दोस्तों ये सच है कि जब एस सी/एस टी एक्ट लागू किया गया उस समय इस एक्ट की आवश्कता से हम पूर्णतया असहमत नही हो सकते हैं।परन्तु आज हमारे समाज में मानवीय सोंच का विकाश होने के कारण हालात बदल चुके हैं।आज हमारा मानवीय समाज किसी वर्ग विशेष द्वारा किसी वर्ग विशेष पर अत्याचार या शोषण बर्दास्त नही करता आज का हमारा मानव समाज धर्म,वर्ग विशेष के आधार पर आए गैप(दूरी) को कम या पर्णतया समाप्त करने की मानवीय सोंच से परिपूर्ण हो चुका है।परंतु एस सी/एस टी जैसे कुछ एक्ट हमारे उपर्युक्त मानवीय सोंच के आगे दीवार बन कर खड़े हैं और कुछ सामर्थवान सम्मानीय लोग दीवार गिराने की बजाय स्वार्थवश समय-समय पर उस दीवार को और मजबूती प्रदान करते चले आ रहे हैं।इस प्रकार किसी वर्ग विशेष के आधार पर वर्ग विशेष पर अत्याचार या शोषण की बात करना उचित नही होगा।
     वास्तविक्ता तो यह है कि सामर्थवान अपने से कमजोर पर हमेशा से अत्याचार या शोषण करते चला आ रहा है।आज के पूंजीवादी युग में हम अगर विचार करें तो वास्तविक्ता हमारे सामने आ जाती है।आज पूंजीपति सामर्थ और गरीब कमजोर है परिणाम स्वरूप आज हमारे समाज में अगर कहीं   व्यक्ति विशेष पर अत्याचार या शोषण हो रहा है तो हम सब विस्वाश के साथ कह सकते हैं कि वह विशेष कर अमीरों द्वारा गरीबों पर किया जाने वाला अत्याचारिक शोषण होता है।
     आज हम अगर वास्तव में सामाजिक विकाश के प्रति उत्सुक हैं तो हम इस वास्तविक्ता को अपनाएं, और अमीरों द्वारा गरीबों पर प्रचुर मात्रा में हो रहे अत्याचार या शोषण की रोकथाम के आवश्यक कदम उठाएं।
     धन्यवाद



Wednesday, September 5, 2018

मानव जीवन की वास्तविकताएं और हमारे नकारात्मक विचार ( Realities of human life and our negative thoughts )

        मानव मस्तिष्क में  नकारात्मक ऊर्जा के संचार होने से हमारे नकारात्मक विचारों का जन्म होता है।
        दोस्तों हमारे मानव जीवन के मार्ग में जिस स्थान पर हमारे नकारात्मक विचारों का जन्म होता है ठीक उसी स्थान पर हमारे जीवन की वास्तविकताओं की मृत्यु हो जाती है।और वास्तविकताओं के मृत्यु के साथ ही हमारे जीवन में दुख,कष्ट, असफलताओं,मुश्किलों व मुसीबतों का आना प्रारम्भ हो जाता है।
           जीवन के शार्टकट की चाह हमारे मस्तिष्क में नकारात्मक ऊर्जा का संचार कर हमारी नकारात्मक सोच या विचारों को जन्म देती है हमारेे जेहन में अनेक नकारात्मक विचार जन्म लेेेने लगतेे हैं।जीवन की वास्तविकताओं से परिपूर्ण हम वास्तविक कलचर को पुराने कल्चर की संज्ञा देकर अपनेे विकास मेंं बाधक मानते हुए नए कलचर के साथ जीवन को शार्टकट मार्ग पर ले जाकर जीतेे चले जाते हैं।हम नकारात्मक विचारों के वसीभूत होकर जीवन की वास्तविकताओं से दूर होते चले जाते है।परिणाम स्वरूप हमारे जीवन के मार्ग मेंं अनेक बाधाऐं हमारा रास्ता अवरुद्ध करने लग जाती हैं।और हम तमाम मुश्किलों में घिरते चले जाते हैं।हमारा सरल व स्वभाविक मानव जीवन वास्तविक्ता का मार्ग भटक जानेे से कठिन प्रतीत होने लगता है।सकारात्मक ऊर्जा के अभाव में हम वास्तविक्ता को भुला देतेेँ हैं।
 सत्य का कोई विकल्प नहीं होता या वास्तविकता का कोई विकल्प नहीं होता, इसी प्रकार दोस्तों हमारे वास्तविक जीवन के मार्ग का कोई विकल्प नहीँ हो सकता।हमारे वास्तविक जीवन के मार्ग का कोई शार्टकट नहीं होता।     दोस्तों हमनेें देखा कि नकारात्मक सोंच हमारे मानव जीवन की प्रत्येक पहलू की वास्तविकताओं को प्रभावित ही नही करता बल्कि उसकी वास्तविक्ता को नष्ट कर देता है।जिससे हमारे जीवन के लक्ष्य ,सफलताएं,यहां तक कि हमारे मानव जीवन की सार्थकता तक स्वतः प्रभावित हो जाती है।

   धन्यवाद-


धन्यवाद