About us

                     ABOUT ME
Author & founder

        मानव जीवन और वास्तविक्ता ब्लॉग में आप सबका स्वागत है।

        दोस्तों मैं रामरूप सिंह राजावत अपने अन्तः करण में जागृति मनोभावों को अपने ब्लॉग के माध्यम से आप सब लोगों से शेयर करना चाहता हूं।
        दोस्तों हमारा मानना है कि हमारा समाज व हम सब यूँ ही नही अपने जीवन को जीते चले जा रहे हैं।हम सब के जीवन जीने का एक सुनिश्चिय लक्ष्य है, सुख,सम्रद्धि,शांति व शकून को प्राप्त करना।इसी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हम सब अपने-अपने तरीके से अपने जीवन को जीते चले जा रहे हैं।
       दोस्तों हमारा मानना है कि आज का हमारा समाज सम्रद्धि की ओर तो बढ़ रहा है और हो सकता है कि कुछ लगनशील व खुशनशीब लोगों को सुख भी प्राप्त हो रहा हो।पर हम नही कह सकते कि वह सुख वास्तविक ही होगा।परन्तु दोस्त वर्तमान में हम यह जरूर कह सकते कि हमारे मानव समाज में वास्तविक शांति व शकून शायद ही किसी को प्राप्त हो रहा हो। हमारा वर्तमान समाज वास्तविक सुख ,शांति व शकून के अहसास तक से दूर होता चला जा रहा है।परिणाम स्वरूप हमारे मानव समाज में बहुत सारी रीतियाँ,कुरीतियाँ व बुराइयाँ जन्म लेतीं जा रही हैं।
         दोस्तों हमारा मानना है कि वर्तमान सामाजिक परिस्थिति का मुख्य व एकमात्र कारण है कि हमारा मानव समाज व हम वास्तविक्ता(Realism) से दूर होते चले जा रहे हैं।
        तो दोस्तों आओ हम सब मिल कर वास्तविक्ता की ओर चलें। तथा जीवन के हर पहलू को वास्तविक्ता के साथ जियें। जिससे हमारा समाज एक आदर्श मानव समाज के रूप में विकाश के पथ की ओर अग्रसर हो।

धन्यवाद-

      





No comments:

Post a Comment