Pages

Monday, June 10, 2019

मानव जीवन की वास्तविकता और हमारी दोस्ती /

हमारे मानव जीवन की  वास्तविकता  है  की हम एक सामाजिक प्राणी  है /  समाज परिवारों  का  एक समूह होता  है / हमारे  पारिवारिक रिस्तों  के  बाद अगर किसी  रिस्ते  का  स्थान आता  है  तो  वह है  दोस्ती  का  रिस्ता /
वैसे  तो  मानव जीवन की  वास्तविकता  हमें  प्रत्येक इंसान, प्रत्येक जीव व हर वस्तु  से  दोस्ती  का  पाठ पढ़ाती  है  परंतु  कुछ इंसान या  जीव भावनाओं  और विचारों  के  सहारे  हमारे  दिल में  उतर जाते  है  और दोस्ती  के  पवित्र  रिस्ते  में  बंध कर हमारे  सच्चे  दोस्त  बनजाते  है /
सच्चे  दोस्त, सार्थक मानव जीवन की  राह के  वास्तविक पथप्रदर्शक की  श्रेणी  मे  आते  है, जो  समय समय पर हमारे   जीवन की  वास्तविकता  से  हमें  अवगत कराते  रहते  है / सच्चे  दोस्तों  के  प्रभाव से  हमारे  जीवन में  सकारात्मक ऊर्जा  के  प्रवाह द्वारा  हमारे  शरीर मे  मानसिक बल,शारीरिक बल,अद्यत्मिक बल अर्थात हमारे  सम्पूर्ण  आत्मबल का  विकाश होता  है /
किसी  इन्सान की  गरीबी  हमारे  भगवान की  देन नहीं,  हमारे  अपने  समाज द्वारा  उस इन्सान को  दिया  गया  एक बदसूरत तोहफा  होता  है / मानव जीवन की  वास्तविकता  के  आधार पर वो  इन्सान बहुत खुश किस्मत होता  है,  जिसके  दोस्तों  की  लिस्ट  में  गरीब दोस्त  ही  होते  हैं  या  गरीब दोस्तों  की  संख्या  अधिक होती  है / गरीब दोस्तों  की  निकटता  या  दोस्ती  हमें  विवश कर देती  है  उनके  जीवन को  भलीभाँति  समझने  के  लिए, किस प्रकार विपरीत  परिस्थितियों  में  भी  एक  गरीब  दोस्त  या  इन्सान अपने  परिवार  के  साथसाथ अपने  दोस्तों  अपने  समाज और  अपने  आप  को  भी  खुश रखते  हुये  नैतिकता  के  साथ  संतुस्ट  जीवन जीता  है /
अत: इस प्रकार महसूस करते  ही  हमारे  जीवन  में  स्वत:  सकारात्मक  ऊर्जा  के  प्रवेश  करने  से  हमारा  सम्पूर्ण  आत्मबल या  आत्मविश्वास  स्वाभाविक  रूप  से  चरम  पर  पहुँच जाता  है,  और  हम  जीवन के  प्रत्येक  पहलू  में  उस  चमत्कारिक आत्मबल के  द्वारा  सार्थक  सफलता  प्राप्त  करते  हुये  नैतिक, सार्थक व  संतुस्ट  जीवन  जी  सकते  है, और साथही  हमारे  समाज ने  जो  उन्हें  गरीबी रूपी  कुरूप  तोहफा  दिया  है  उसका  प्रायश्चित  कर  अपने  जीवन  से  पूर्ण  संतुष्ठी  प्राप्त  कर  सकते  है /
इसप्रकार  दोस्तों  हम समझ सकते  हैं, और  हमारा  इतिहास भी  गवाह  है  कि  गरीब  दोस्त  और  उनकी  दोस्ती  हमारे  मानव  जीवन  की  वास्तविकता  के  कितने  करीब होती  है /

धन्यवाद

No comments:

Post a Comment